एस पी नें समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम में की ऑनलाइन गोष्ठी
एस पी नें समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम में की ऑनलाइन गोष्ठी
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें बीते 7 दिसम्बर की रात्रि में कार्यालय पुलिस अधीक्षक पर गूगल मीट के माध्यम से पुलिस बैठक आहूत की गई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, समस्त चैकी प्रभारी, समस्त थानों के साइबर सेल एसआईध्कर्मी, समस्त हेड मुहर्रिर, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी डीआरबी, प्रभारी डायल 112, आरआई लाइन्स प्रभारी डीसीआर, आरआई रेडियो, प्रभारी यातायात, एसओजी प्रभारी, डब्लूसीएसओ प्रभारी साइबर थाना प्रभारी, गोपनीय शाखा, प्रधान लिपिक, पेशकार पुलिस अधीक्षक’ समेत अन्य अधिकारी कर्मचारीगण के साथ इबर क्राइम सम्बन्धी कार्यवाही, बहू-बेटी सम्मेलन (मिशन शक्ति केन्द्र), अवस्थापना सुविधा, साफ्टवेयर/ वेब पोर्टल, यातायात के सम्बन्ध में गोष्ठी की।
साइबर क्राइम सम्बन्धी कार्यवाही, 1930 हेल्पलाइन, बैंक खाता/वॉलेट फ्रीज, धनराशि रिकवर करने हेतु, मोबाइल गुम व सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर समयबद्ध कार्रवाई, थानों द्वारा साइबर जागरूकता अभियान, ग्राम पंचायतों/विद्यालयों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम, मिशन शक्ति केन्द्र, घरेलू हिंसा, साइबर सुरक्षा, छेड़छाड़, महिला हेल्पलाइन 1090,112,181, डिजिटल वॉलंटियर्स, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश, साइबर फ्रॉड, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट के साथ समन्वय स्थापित कर ऑनलाइन जागरूकता अभियान चलाने पर बल, अवस्थापना सुविधा सॉफ्टवेयर- पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में मुख्यालय स्तर पर एक सॉफ्टवेयर का निर्माण किया है।
इस सॉफ्टवेयर में थाने स्तर से अवस्थापना सुविधाआ (यथा- जनशक्ति, बैरक, आवास, शौचालय, उपयुक्त खाली जमीन आदि) से संबंधित समस्त जानकारियाँ सुरक्षित की जाएँगी। इस सॉफ्टवेयर का थाना पुलिस लाईन स्तर से जानकारी को भरा जाने हेतु समीक्षा की गयी। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से सुरक्षित बनाए रखने हेतु दिए गए आवश्यक सख्त दिशा-निर्देश, आपराधिक कानूनों एवं प्रक्रियाओं का आधारभूत ज्ञान, विद्यार्थियों को भारतीय दण्ड संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम सहित विभिन्न विधिक प्रावधानों की मूलभूत जानकारी दी।
गिरफ्तारी, तलाशी, जब्ती आदि प्रक्रियाओं के मानक नियमों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाए, विद्यार्थियों को यातायात नियंत्रण, नियमों का पालन, दुर्घटना रोकथाम के उपाय, चेकिंग प्रक्रिया तथा स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की जानकारी, ट्रैफिक सिग्नल्स, रोड सेफ्टी एवं हेलमेट सीट बेल्ट जागरूकता पर भी प्रशिक्षण दिया जाए, कानून-व्यवस्था एवं सामान्य पुलिसिंग का आधारभूत ज्ञान, भीड़ नियंत्रण, दंगा नियंत्रण, सार्वजनिक आयोजन, पेट्रोलिंग, बीट सिस्टम सहित पुलिस की रोजमर्रा की गतिविधियों से संबंधित जानकारी दी गई।
नशा तस्करी के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, नशे के दुष्प्रभाव, अवैध मादक पदार्थों की पहचान, तथा समाज में नशा उन्मूलन के लिए जनजागरूकता की भूमिका पर प्रशिक्षण दिया जाए। बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा जनसहभागिता को और सशक्त बनाया जाएगा। सभी अधिकारी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य करें तथा युवाओं में पुलिस कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, सामुदायिक सहभागिता तथा व्यावहारिक पुलिसिंग की समझ विकसित करना है, ताकि भविष्य में समाज में जागरूक, जिम्मेदार एवं सहयोगी नागरिक तैयार हो सकें। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से सुरक्षित बनाए।
पुलिस-जन सहयोग एवं युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो विद्यार्थियों को प्रेरित कर समाज में शांति, सुरक्षा एवं जनभागीदारी को मजबूत साबित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
