एम. आजाद मॉडल स्कूल बनेथू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
एम. आजाद मॉडल स्कूल बनेथू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
एम. आजाद मॉडल स्कूल बनेथू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
-जय राम पांडेय पुरस्कार देते हुए
सांथा/संतकबीरनगर। एम. आजाद मॉडल स्कूल, बनेथू में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ तिलावत के साथ किया गया। समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए मेडल, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के संस्थापक निसार अहमद नदवी के मार्गदर्शन तथा प्रधानाचार्य डॉ. जाबिर के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया। समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक व राज्यनीतिक नेता जय राम पांडेय रहे। अपने विस्तृत संबोधन में उन्होंने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करती है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन, समय की पाबंदी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि “शिक्षा इंसान को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाती है। एक शिक्षित समाज ही राष्ट्र की वास्तविक पूंजी होता है।
विद्यार्थियों को चाहिए कि वे मोबाइल और अन्य व्यर्थ गतिविधियों से दूरी बनाकर अपना अधिकतम समय अध्ययन, आत्म-विकास और चरित्र निर्माण में लगाएं।” उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा उन्हें बेहतर वातावरण प्रदान करें। विशिष्ट अथिति आशीष पांडे प्रधानाचार्य बौडिहार ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरते हैं। उन्होंने टॉपर छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। स्कूल के संस्थापक निसार अहमद नदवी ने कहा कि दो निवाले भले ही कम खाया करो, मगर अपने बच्चों को जरूर पढ़ाया करो।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. जाबिर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार, नैतिक और सफल नागरिक बनाना है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
