एनपीएस अपडेट व वेतन भुगतान को लेकर डीआईओएस से मिले शिक्षक
एनपीएस अपडेट व वेतन भुगतान को लेकर डीआईओएस से मिले शिक्षक
-जिला विद्यालय निरीक्षक व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मध्य वार्ता संपन्न
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ से मिला। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों को वेतन, बोनस व महंगाई भत्ते का समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। छः माह से अधिक समय हो गया है एनपीएस अपडेट नहीं किया गया है। लंबित सामूहिक जीवन बीमा का भुगतान नहीं हो रहा है।
जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। वार्ता के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया की 29 विद्यालयों का बोनस बिल कोषागार भेजा गया है, 5 स्कूल का बिल दफ्तर में अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। 34 के सापेक्ष मात्र 10 विद्यालयों का डीए बिल कार्यालय को प्राप्त है, शेष 24 विद्यालय अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है जिनको नोटिस जारी की जा रही है। जिन विद्यालयों का बिल प्राप्त हो गया है उनका भुगतान कर दिया जाएगा।
एनपीएस एनपीएस के प्रकरण पर उन्होंने कहा के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि दो सप्ताह के अंदर अक्टूबर 2025 तक का एनपीएस अपडेट हो जाएगा, कार्यालय इस पर काम कर रहा है। उन्होंने शिकायत किया कि विद्यालय समय से बिल प्रेषित नहीं करते हैं इसीलिए वेतन भुगतान में विलंब होता है।
विद्यालय माह की 25 तारीख तक बिल कार्यालय में उपलब्ध कराएँ। हम समय से वेतन भुगतान करेंगे। श्री द्विवेदी ने कहा कि हरिहरपुर इंटर कॉलेज के शिक्षक दीप्तिमान की 2018 में मृत्यु हुई थी किंतु उनके सामूहिक जीवन बीमा का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।
पीवी बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता लीला बरनवाल 2023 में सेवानिवृत हुई है किंतु उनके सामूहिक जीवन बीमा का अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरिजानंद यादव, अब्दुल मुदस्सर खान, जय प्रकाश, विजय कुमार यादव, महेश्वर सिंह, मुकेश शुक्ला, कलीमुल्लाह, अकील, नदीम अहमद खान, धर्मेंद्र, अब्दुल हक, ताहिर, अभय शंकर, मोईज, काजी साकिब रहमान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
