एनडीपीएस एक्ट के तहत वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

Jan 11, 2026 - 17:40
एनडीपीएस एक्ट के तहत वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के तहत वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 1088/2025 धारा 2026(ए)/271/276/318(4) बीएनएस व 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अभियुक्त मोहम्मद असद पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी भिटवा टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद को पुरानी सब्जी मण्डी के पास से गिरफ्तार किया है। बीते 21 नवम्बर 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस पर वादिनी औषधि निरीक्षक खलीलाबाद श्रीमती प्रीति सिंह की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित थी। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाठक मौजूद रहे। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, मिलावटी दवाओं अथवा नशीले पदार्थों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952