उपनिरीक्षक पुलिस परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन नें कराया फुल ड्रेस रिहर्सल

Mar 12, 2026 - 19:31
उपनिरीक्षक पुलिस परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन नें कराया फुल ड्रेस रिहर्सल

उपनिरीक्षक पुलिस परीक्षा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस प्रशासन नें कराया फुल ड्रेस रिहर्सल


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें संयुक्त रूप से कलेक्ट सभागार कक्ष, मौलाना आजाद इंटर कालेज नेहरू कृषक, इंटर कालेज संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज, पीवी गर्ल्स इंटर कालेज, हीरालाल इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, आचार्य राम विलास इंटर कालेज आदी कालेज/स्कूल में यूपी एसआई परीक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मियों की स्पार्ट ब्रीफिंग किया तथा उन्होने बताया कि अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार सहित थानों के परीक्षा ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। उन्होने बताया कि कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, स्वाट टीम, साइबर सेल, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा नकल को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952