आशा व आंगनबाड़ी कर्मियो के साथ साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस ने गोष्ठी का किया आयोजन
आशा व आंगनबाड़ी कर्मियो के साथ साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस ने गोष्ठी का किया आयोजन
संतकबीरनगर। साइबर अपराधियों द्वारा आशा बहुओं एवं आंगनबाड़ी कर्मिर्यो को उनके विभाग का अधिकारी बनकर फोन किया जा रहा है और उन्हें विश्वास में लेकर लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त की जाती है। आशा बहु/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से लाभार्थियों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर लेकर सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड किया जा रहा है। शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद में जनपद के खलीलाबाद व बघौली ब्लॉक की आशा बहुओं एवं आंगनबाड़ी कर्मियो को एकत्रित कर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
गोष्ठी के दौरान कार्यकर्ताओं को अज्ञात कॉल, लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर, क्यूआर कोड स्कैन आदि के माध्यम से की जाने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने हेतु बताया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें अथवा पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड अथवा किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चैबे, उपनिरीक्षक रमेश यादव, आ0 रामप्रवेश मद्धेशिया, आ0 धीरेन्द्र,म0 आ0 अमृता सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
