आधा दर्जन से अधिक लोगों का हड़प लिया पैसा, केस दर्ज

बेलहर थनाा क्षेत्र के लोहरसन निवासी एक गल्ला व्यवसाई पर आधा दर्जन से अधिक लोगों का पैसा हड़प लेने का मामला प्रकाश में आया है उक्त मामले में पीड़ितों की शिकायत पर बेलहर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है

Dec 12, 2025 - 18:52
आधा दर्जन से अधिक लोगों का हड़प लिया पैसा, केस दर्ज


आधा दर्जन से अधिक लोगों का हड़प लिया पैसा, केस दर्ज


संतकबीरनगर। बेलहर थनाा क्षेत्र के लोहरसन निवासी एक गल्ला व्यवसाई पर आधा दर्जन से अधिक लोगों का पैसा हड़प लेने का मामला प्रकाश में आया है उक्त मामले में पीड़ितों की शिकायत पर बेलहर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दिए गए तहरीर में मोनू जायसवाल पुत्र हरिद्वार निवासी गोबड़ौरी ने लिखा है कि लोहरसन बाजार में अम्बे ट्रेडर्स के नाम से किराने की दुकान है जिसके मालिक आशीष गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता व अशोक कुमार गुप्ता पुत्र राम दुलारे दोनो मिलकर फर्म चलाते थे जो अब फर्म का नाम बदल कर मद्देसिया ट्रेडर्स के नाम से चल रहा है। बहुत पुरानी दुकान होने के कारण हम लोग उनको नकद व उधार गल्ला बेचा करते है। कुछ दिन पूर्व मोनू जयसवाल पुत्र हरिद्वार जयसवाल का धान गेहूँ चावल बेचा गया जिसकी कीमत 532415 रुपये हुआ था विजय कुमार पुत्र परमात्मा प्रसाद निवासी फुलवरिया का 1793430 रुपये का धान बिका अनुज कुमार पुत्र परमात्मा प्रसाद निवासी फुलवरिया का 1756522 रुपये का चावल दिए है जिसमें 159562 रुपये का किराना सामान लिए है राजकुमार पुत्र परमात्मा निवासी फुलवरिया 1756020 रुपये का धान बेचा गया अरविन्द कुमार पुत्र परमात्मा प्रसाद का 1383105 का धान व गेहूँ बेचा गया था हनुमान पुत्र जगदीश प्रसाद का 1256760 का धान बेचा गया जिसमें 213395 रुपये  का सामान ले गए पंचगुलाम पुत्र जगदीश प्रसाद का 672635 का धान व चावल बेचा गया राकेश कुमार पुत्र शिव पूजन का 157800 रुपये का गेहू चावल बेचा गया अशोक गुप्ता पुत्र लक्ष्मण प्रसाद निवासी रजउर का 989271 रुपये का गेंहू बेचा गया मोहन लाल पुत्र गंगाराम निवासी सौरहा का 442530 रुपये का गेंहू बेचा गया कन्हैया लाल पुत्र मिश्री लाल निवासी सौरहा का 225000 रुपये का गेहू बेचा गया था उक्त सभी लोगों का पैसा एक माह बाद देने को कहा था उसी बीच वो घर छोड़कर कहीं चला गया उसके पिता अशोक कुमार गुप्ता से पूछने पर कहने लगे कि लड़का आयेगा तो सबका भुगतान करेगा दो माह बीत जाने के बाद पता चला कि वो बेलहर कला थाने पर आया है। तब हम लोग बेलहर थाने पर पहुंचे वहा पर आशीष गुप्ता द्वारा सुलह समझौता किया गया कि धीरे धीरे सबका पैसा दे दूंगा लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी पैसा नहीं दिया जिसे मांगने पर कहने लगा कि मेरा सारा पैसा अमित गुप्ता पुत्र विदुर गुप्ता निवासी तेनुहारी थाना सहजनवा व वैजनाथ मद्धेशिया पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी पटखौली थाना सहजनवा के पास है चलो वहीं चलकर सबका पैसा दिलवा देता हूं वहा पहुंचने के बाद पिपरौली चैकी पर अमित गुप्ता व अशोक कुमार गुप्ता के बीच समझौता हुआ कि 2.5 करोड़ रुपये देंगे जिसमें सबका भुगतान हो जाएगा लेकिन आज तक हम लोगों को इन चारों लोगों द्वारा कोई भुगतान नहीं दिया गया है।जिससे परेशान होकर पीड़ितों ने बेलहर पुलिस को तहरीर दिया जिसमें पुलिस ने आशीष गुप्ता पुत्र अशोक,अशोक गुप्ता पुत्र राम दुलारे निवासी लोहरसन,अमित गुप्ता पुत्र बिदुर निवासी तेनुहारी सहजनवां व बैजनाथ मद्धेशिया पुत्र ठाकुर मद्धेशिया निवासी पटखौली सहजनवां के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952