आधा दर्जन मनबढो ने युवक को दौड़ाकर पीटा
आधा दर्जन मनबढो ने युवक को दौड़ाकर पीटा
-बखिरा के नौरो की घटना बीच बचाव को आए युवक के पैर पर चढा दी मोटर साईकिल
बखिरा/संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के नौरो हरदी सडक पर शुक्रवार की दोपहर में आधा दर्जन मनबढो ने एक बाईक सवार युवक को जबरन रोककर मारा पीटा। बीच बचाव को पहुचे एक युवक के पैर पर बाईक चढा दिए। दोपहर में हुई इस घटना से आस पास दहशत का माहौल हो गया है। पीडित ने थाने में तहरीर देकर घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग किया है। पुलिस घटना की जाचं में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हुआ था।
तहरीर में नौरो निवासी अफसर हुसेन पुत्र इलियास ने बताया है कि शुक्रवार को दिन मे करीब एक बजे बखिरा से किराना का सामान लेकर बाईक से घर जा रहा था। बुन्दीपार एजेन्सी के पास पुहचां था। तभी दो बाईक पर आधा दर्जन की संख्या में मनबढो ने उसे अनायास जबरन रोक कर मारना पीटना शुरु कर दिया। बेल्ट आदि से मारे पीटे। बीच बचाव को पहुचे विजय कुमार निषाद बुन्दीपार को भी मारे पीटे।
उनके पैर पर बाईक चढ़ा कर गम्भीर रुप से घायल कर दिए। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया की घटना में शामिल आरोपितो की धर पकड का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
