आजाद समाज पार्टी चन्द्रशेखर रावण का संत कबीर नगर में हुआ का हुआ भव्य स्वागत
आजाद समाज पार्टी चन्द्रशेखर रावण का संत कबीर नगर में हुआ का हुआ भव्य स्वागत
बाबा साहब के पद चिन्हो पर चलना हम सभी का दायित्व- चन्द्रशेखर
-आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय स्थित जुनियर हाईस्कूल प्रागंण में रविवार को आजाद समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद रावण का कार्यकर्ताओं नें एैतिहासिक स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद रावण नें कहा कि संतकबीर की धरती पर जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने मेरा एैतिहासिक स्वागत किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होने कहा कि इन्ही कार्यकर्ताओं के बदौलत पार्टी निरन्तर आगे जा रही है। उन्होने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के पदचिन्हो पर चलना हम सभी का दायित्व है। श्री रावण ने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशो का पालन करे। तथा बिना किसी भेदभाव के पार्टी में सर्वसमाज को जोड़ने का कार्य करें।
उन्होने कहा कि राजनीति में आने का एक मकसद रहा कि क्षेत्र की चैतरफा विकास करें व समाज से भेद भाव समाप्त करके सर्वसामज को एक साथ लेकर चलने का कार्य करे। सांसद ने कहा कि यूजीसी यदि सरकार लागू नही करेगी तो हम सड़क पर उतरकर सरकार को सबक सिखाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामप्रसाद राव, सनातन प्रसाद, बलराम जाटव, ओमप्रकाश जाटव, अरूण गौतम, सूरज गौतम, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अजीत गौतम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
पंचायत चुनाव को सहेज गये चन्द्रशेखर रावण
संतकबीरनगर। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष नगीना लोक सभा सीट के सांसद चन्द्रशेखर रावण ने जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद मैदान में यूजीसी लागू करने को लेकर अपना संबोधन किया। संबोधन के दौरान युवाओं ने खुब पसीना बहाया और लागू करने की मांग पर तालिया बजायी। वही दूसरी तरफ आगामी पंचायत चुनाव को भी साधने में चन्द्रशेखर रावण सफल साबित हुए। आगामी मार्च, अप्रैल माह में पंचायत चुनाव होना लगभग तय माना जा रहा है। सांसद चन्द्रशेखर रावण के कार्यक्रम में पंचायत चुनाव लड़ने वाले लोगो ने जमकर भाग लिया। युवाओ का उत्साह गजब रहा है। हालां कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के रैली में दलित समाज सहित सभी वर्गो का भीड़ पहुंचता है। सबसे मजे की बात यह है कि चन्द्रशेखर रावण के जनसभा में जो भीड़ देखी गयी वह भीड़ बहुजन की मानी जाती है। अब देखना यह है कि आगामी दिनो में होने वाले पंचायत चुनाव में सांसद चन्द्रशेखर रावण का कितना असर होगा।
यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। चर्चाओ की बातो को माने तो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निश्क्रियता को परिणाम है कि चन्द्रशेखर को युवा वर्ग अपना समर्थन देता हुआ नजर आ रहा है। नाम न छापने की शर्त पर बसपा के एक नेता ने बताया कि बहन मायावती को छोड़कर दलित समाज कही जाने वाला नही है। नेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के मैदान में चन्द्रशेखर रावण की रैली पूरी तरफ विफल रही। बसपा के एक पूर्व विधायक ने कहा कि कुछ युवक मजबूरी में बहक गये है लेकिन बसपा मुखिया के नीतियो से दलित समाज हमेशा खुश रहता है, एैसे में बसपा छोड़कर कोई कही जाने वाला नही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
