आक्रोशित अधिवक्ताओं का आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन, किया पुतला दहन
आक्रोशित अधिवक्ताओं का आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन, किया पुतला दहन
-जातीय संघर्ष पैदा करने वाले के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर बर्खास्तगी की मांग
-ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अपमानजनक बयान देने का मामला, सौंपा ज्ञापन
संतकबीरनगर। विधि संवाददाता। मध्य प्रदेश शासन के उप सचिव कृषि विकास व किसान कल्याण विभाग आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध दिए गए अपमानजनक बयान से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर आईएएस संतोष वर्मा का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। अधिवक्ताओं ने संतोष वर्मा के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। अधिवक्ता आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध आपराधिक अभियोग पंजीकृत करके सेवा से बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम न्यायिक चन्द्रकेश सिंह को सौंपा।
सोमवार को कचहरी पंहुचते ही अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता चैम्बर में बैठक किया। बैठक में आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के विरुद्ध दिए गए असभ्य बयान की तीव्र आलोचना की गई। अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से प्रदर्शन करके पुतला दहन का निर्णय लिया। इसके पश्चात अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ता कांशीराम स्टेडियम, विकास भवन , पुलिस अधीक्षक कार्यालय, महिला थाना होते कलेक्ट्रेट पंहुचे।
जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर अधिवक्ताओं ने संतोष वर्मा का पुतला दहन किया। नारेबाजी कर रहे वकीलों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्तिथि में एडीएम न्यायिक को सौंपा। प्रदर्शन में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, महामंत्री निरंजन सिंह, जनपद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ पांडेय उर्फ विप्र जी, पूर्व अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, वीरेन्द्र कुमार मिश्र, जनपद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, पूर्व अध्यक्ष नवनीत कुमार पाण्डेय, पूर्व महामंत्री राकेश मिश्र, राणा रविन्द्र सिंह, चतुर शुक्ल, शत्रुघ्न यादव, सुनील कुमार पांडेय, ओम प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश चन्द्र राय, तुफैल अहमद उर्फ कल्ला, देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव, राम केवल यादव, दिवाकर पांडेय, विजय यादव, प्रमोद कुमार यादव, सिद्धार्थ पांडेय, प्रदीप पांडेय, राजेश पांडेय, दिवाकर विक्रम सिंह, केसी त्रिपाठी, त्रयम्बक त्रिपाठी, राजेश मिश्र, सरोज बाला पांडेय, रंजू यादव, चन्द्रकला चैधरी, सम्पूर्णानन्द पाठक, रफी अहमद, राकेश पाण्डेय, दया शंकर मिश्र, सुशान्त मिश्र, वीरेन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र पाण्डेय, स्वामीनाथ त्रिपाठी, रवि कुमार मिश्र, सभाडीत मिश्र, समेत भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
