अवैध गाँजा के साथ एक गिरफ्तार
अवैध गाँजा के साथ एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस नें कार्यवाही करते हुए 1250 ग्राम अवैध गाँजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान जुगनू पासवान पुत्र शारदा प्रसाद निवासी भैरोपुर कुड़ाघाट जनपद गोरखपुर को संतकबीरनगर ताना-बाना भवन के पीछे मगहर में संदिग्ध होने पर राकने पर 1250 ग्राम अवैध गाँजा के साथ पकड़ा गया तथा उसकी मोटर साइकिल स्प्लेंडर वाहन संख्या यूपी 53बीसी 9740 बरामद किया गया। पुलिस नें मु0अ0स0 717/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, सिपाही संतोष यादव, अजीत कुशवाहा, जितेन्द्र यादव, रमेश यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

