अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंची पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम
अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंची पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिदाही निवासी सूरज प्रसाद थाना दिवस में बैठे तहसीलदार धनघटा को उनके पैतृक भूमि को कुछ दबंग लोगों द्वारा जोत कर अवैध रूप से कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की तहसीलदार धनघटा राम जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पुलिस व राजस्व कर्मी को भेज कर स्थिति का जायजा लेने तत्काल उन्हें रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया।
प्रार्थना पत्र में सिदाही निवासी सूरज प्रसाद मदन ने लिखा है कि उनके पैतृक भूमि को गांव के ही कुछ दबंग शरारती किस्म के लोग रात में कुदाल से गोड कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है तथा मेड भी बांध लिया है मना करने पर आमादा फौजदारी हैं जिसको तहसीलदार धनघटा राम जी ने गंभीरता से लेते हुए थाना दिवस के दौरान पुलिस व राजस्व कर्मी की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा जहां खेत पर नई मेड़बंदी व फावड़े खोद कर अवैध कब्जा पाया गया।
इस संबंध राजस्व कर्मी ने मौके का वीडियो व नक्शा नजरी बनाकर तहसीलदार को प्रेषित कर दिया है तहसीलदार ने दोनों पक्षों को तहसील पर बुलाकर मामले का निस्तारण कराने का दोनों पक्षों को आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा लेखपाल अरविंद सिंह मोहम्मद अयूब रवि सिंह संदीप श्रीवास्तव के अलावा उप निरीक्षक अरविंद सिंह जगन्नाथ यादव सिपाही राज मंगल यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
