अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह के मद्देनजर वाहनो के आवागमन बाधित
अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह के मद्देनजर वाहनो के आवागमन बाधित
मगहर/संतकबीरनगर। अयोध्या में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के अंतर्गत श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिये प्रशासन ने मगहर के नेशनल हाइवे स्थित दुर्गामंदिर चौराहे पर बड़े वाहनों के रुट का रविवार की देर शाम से डाइवर्जन कर दिया है। डाइवर्जन होने से बड़े वाहन दुर्गा मंदिर से बांसी होते हुये डुमरियागंज के रास्ते सीधे लखनऊ निकल रहे हैं।
गौरतलब हो कि अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है। जिसमें अयोध्या जारहे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये नेशनल हाइवे के विभिन्न जगहों पर बड़े वाहनों को रोककर उसके रुट को बदल दिया गया है।
जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की तकलीफ न होने पाये। चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि मगहर के हाइवे स्थित दुर्गा मंदिर पर बीते रविवार की देर शाम से रुट डाइवर्जन किया गया है। हाइवे पर लगे बैरियर लगा दिये गये हैं। जिससे सभी बड़े वाहनों को छोड़कर छोटे वाहन आसानी से अपने गंतब्य स्थान को आ जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
