अब संत कबीर नगर में गरीब युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग का लाभ- सीडीओ

अब संत कबीर नगर में गरीब युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग का लाभ- सीडीओ

Feb 13, 2026 - 16:59
अब संत कबीर नगर में गरीब युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग का लाभ- सीडीओ

गरीब युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री अभ्युदय निःकोचिंग का लाभ- सीडीओ 
- जेईई, नीट की निःशुल्क कोचिंग संस्थान का सीडीओ ने किया उद्घाटन 


- उमा महेश्वर महाविद्यालय भोगीपुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग संस्थान की हुई स्थापना 
नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के भोगीपुर स्थित उमा महेश्वर महाविद्यालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग संस्थान की स्थापना की गई है। जिसका मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया। इस दौरान डीपीआरओ, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग संस्थान के उद्घाटन के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग संस्थान की स्थापना से इस क्षेत्र के तैयारी में जुटे युवाओं को लाभ होगा। यहां जेईई, नीट की कक्षाएं संचालित होगी। जिसका लाभ गरीब परिवार के बच्चों को होंगा।

 समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि कक्षाएं प्रतिदिन संचालित होगी। इसके लिए योग्य शिक्षकों की तैनाती की गई है। प्रतिदिन आने वाले बच्चों को ही प्रवेश दिया जाए। तथा प्रत्येक क्लास में 35 से ज्यादा छात्र होने चाहिए। जिससे सुचारू रूप से कक्षाएं संचालित हो सके। महाविद्यालय के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे धनंजय चतुर्वेदी ने भरोसा दिलाया कि सभी कक्षाएं समय से संचालित होगी। तथा युवाओं को तैयारी में भरपूर सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग संस्थान के क्वाडीनेटर कमलेश सिंह, धनंजय प्रसाद चतुर्वेदी, उमेश उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, दुर्गेश मिश्र, महेंद्र नाथ उपाध्याय, प्रधानाचार्य काली प्रसाद, हर्ष चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952