अनियंत्रित ट्रक पलटने से बाल बाल बचे चालक व मजदूर 

Jan 17, 2026 - 18:39
अनियंत्रित ट्रक पलटने से बाल बाल बचे चालक व मजदूर 

अनियंत्रित ट्रक पलटने से बाल बाल बचे चालक व मजदूर 
-मिर्जापुर से गिट्टी लादकर जा रहा था मेंहदावल


नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के निबियहवा पोखरा निकट नाथनगर धनघटा मार्ग पर शनिवार को गिट्टी लदा एक ट्रक बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे गढ्ढे में चला गया। गनीमत इस बात का रहा कि पेड़ सपोर्ट मिलने से ट्रक पलट नही सका। हालांकि दुर्घटना में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। तथा दो मजदूर बाल बाल बच गए घटना की जानकारी ट्रक मालिक को दे दी गई है।

नाथनगर धनघटा मार्ग पर शनिवार को मिर्जापुर जिले का अजय कुमार नामक ट्रक चालक गिट्टी लेकर संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल जा रहा था। जैसे ही वह नाथनगर धनघटा मार्ग पर निबियहवा पोखरा समीप पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे ट्रक अनियंत्रित हो गया। सड़क, पटरी लांघते हुए नीचे गढ्ढे में चला गया। अच्छा  रहा कि सड़क के किनारे सूखे पेड़ आने से ट्रक पलट नही सका। दुर्घटना में चालक अजय कुमार मामूली रूप से घायल हो गया। ट्रक पर सवार दो मजदूर बाल बाल बच गए आसपास के लोग पहुंच कर मजदूर व ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाल कर तत्काल मलिक को घटना की सूचना दे दिए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952