अज्ञात कारण से लगी आग से लाखों का सामान राख
अज्ञात कारण से लगी आग से लाखों का सामान राख
- बेटी के शादी के लिए पाइपाई जोड़कर इकठा किया था दहेज का सामान
- महुली थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट में मंगलवार को एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से बेटी की शादी के लिए रखा हुआ लाखो का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग को नियंत्रित किया। लेकिन तब तक पाई पाई जोड़कर इकठ्ठा कीमती सामान नष्ट हो गया।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट निवासी विद्या यादव पुत्र देवकी यादव की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। बेटी की शादी अप्रैल महीने में तय होने के बाद वह पाई पाई जोड़कर सामान के साथ ज्वैलरी खरीद कर जुटाया। लेकिन भाग्य से उसके दु:ख के बादल छंटने का नाम नही लिया। मंगलवार की रात परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट गया। अज्ञात कारणों से लगी आग से बेटी के शादी के लिए रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। साथ मे बहु का भी कोई सामान नही बचा। कमरे में आग से जले सामान को देखकर पूरा परिवार फफक का रो रहा था। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन विकराल आग ने सब कुछ राख कर दिया। आग लगने से बेटी के दहेज का सामान के अलावा सारे गृहस्थी समेत लाखो के सामान जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर हल्का लेखपाल पहुंचकर अपनी रिपोर्ट तैयार किया। अनाज का एक दाना भी नही बचा जो अग्निकांड परिवार का पेट भर सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
