66 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार
66 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार
-पुलिस की सक्रियता से भागने की योजना हुई विफल, 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार
नाथनगर/संतकबीरनगर। जनपद मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे महुली पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बुधवार को थाना महुली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2026 धारा 64(1) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गोविन्द्र पुत्र रामबेलाश निवासी डहरौली थाना महुली को डहरौली से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि पीड़िता नें बीते 4 मार्च 2026 को थाना महुली पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध प्रार्थी के माता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना महुली पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त अभियुक्त के भागने की योजना विफल करते हुए 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार करने में मैस्वयं व उपनिरीक्षक परमेश मिश्रा चैकी प्रभारी शनिचरा बाबू, दीवान गौतम यादव सिपाही मनीष कुमार, संदीप गौड़ शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
