27 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

Jan 19, 2026 - 19:04
27 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

27 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी 


धनघटा/संतकबीरनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात 27 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में छत की कुंडी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी होने पर मृतक के भाई ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना अंतर्गत पाराशर गांव निवासी रामकरण पुत्र मुंशी थाना धनघटा द्वारा समय करीब 10.30 बजे लिखित सूचना दी गई कि रविवार की रात्रि में मेरा छोटा भाई इंद्रजीत पुत्र मुंशी केवट उम्र 27 वर्ष जो नशा का आदि था। रात्रि मे साड़ी गले में बांध कर छत की कुंडी में बांध कर लटकर फांसी लगा लिया है जब सुबह हम लोग देखे तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी इस सूचना पर निरीक्षक अपराध मय उप निरीक्षक रामदरश यादव के मय फोर्स के साथ मौके पर आकर देखे तो इंद्रजीत उपरोक्त छत की कुंडी से साड़ी का एक छोर बांध कर दूसरा छोर गले में बांध कर लटक गया है जिसकी मृत्यु हो चुकी है फील्ड यूनिट को सूचना दी गई। घर वाले तथा गांव वाले बता रहे हैं कि इंद्रजीत नशे का आदि था कल भी शाम को काफी शराब पिया था नियमानुसार उक्त शव को उतरवाकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952