26 वर्षीया विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, मृतका की मां ने दी तहरीर
26 वर्षीया विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, मृतका की मां ने दी तहरीर
-दुधारा थाना क्षेत्र के पचपोखरी का मामला
सेमरियावा/संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के पचपोखरी में 26 वर्षीया विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मा की तहरीर पर मुकामी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना बखिरा क्षेत्र के अजगरा निवासिनी संजू पत्नी लालधर ने दुधारा पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि मेरी लड़की साधना पत्नी दिनेश 28वर्ष की शादी 2014 में हुई थी राहुल पुत्र मेवालाल निवासी पचपोखरी 6 माह से बात करने का दबाव बनाता था तीन महीने पहले मेरी बेटी साधना को मारा पीटा और बात करने का दबाव बनाता था साधना ने सास, ननद बताया और कार्रवाई किये जाने के लिए भी कहा, घरवालों ने दबाव बनाया कि थाने पर मत जाओ, दिनांक 21 अप्रैल को बाजार में छेड़ रहा था तो साधना ने 1090 पर इसकी सूचना दी। दिनांक 23 अप्रैल को पुलिस घर पर गई थी और कार्रवाई करने के लिए चौकी पर बुलाया गया। सास ने चौकी पर जाने से मना किया। इससे आहत होकर मेरी बेटी साधना ने शुक्रवार को सुबह 6 बजे आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मु. अ. सं. 173/26 धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
