24 घंटे के भीतर अदला-बदली हुई मोटरसाइकिल, बरामद
24 घंटे के भीतर अदला-बदली हुई मोटरसाइकिल, बरामद
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के मार्गदर्शन में थाना मेहदावल पुलिस ने तत्परता एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर अदला-बदली हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया। बीते 16 जुलाई 2026 को थाना मेहदावल पर परम हंस सिंह (होमगार्ड) पुत्र रामदुलारे सिंह, निवासी ग्राम सरफरा थाना मेहदावल, द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि वह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूपी 58 एई 8879) से मेहदावल आए थे कुछ कार्य करने के बाद उन्होंने मोटरसाइकिल रोडवेज पर चाय की दुकान के पास खड़ी कर दी। वापस लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मेहदावल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल के सहयोग से आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य माध्यमों से जांच की। जांच के दौरान पता चला कि राजकुमार यादव पुत्र टीमल यादव निवासी ग्राम कुनवार थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर, अपनी मोटरसाइकिल समझकर गलती से परम हंस सिंह की मोटरसाइकिल लेकर चले गए थे, जिससे दोनों वाहनों की अदला-बदली हो गई थी। थाना मेहदावल पुलिस एवं सर्विलांस सेल की सक्रियता से 24 घंटे के भीतर दोनों मोटरसाइकिलों को बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया। अपनी मोटरसाइकिल सकुशल वापस मिलने पर आवेदक परम हंस सिंह ने पुलिस, विशेषकर थाना मेहदावल पुलिस एवं सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा भी सराहना की गई। बरामदगी टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह, सिपाही धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मिन्टु गुप्ता व सर्विलांस टीम मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

