1962 टीम द्वारा पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण
1962 टीम द्वारा पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझरिया पठान के राजस्व गांव बनकटा में सोमवार को मोबाइल वेटरनरी डायल 1962 टीम द्वारा पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डायल 1962 पर तैनात पशु चिकित्सक डॉ. बृजेश सिंह एवं सहयोगी सूरज कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान पशुओं को खुरपका-मुंहपका सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए। साथ ही बीमार पशुओं की जांच कर आवश्यक उपचार भी किया गया। टीकाकरण अभियान से पशुपालकों में खुशी का माहौल देखा गया और उन्होंने सरकार की इस सुविधा की सराहना की। चिकित्सक टीम को द्वारा पशु पालकों को पशुओं के रखरखाव खान पान आदि पर गहनता से जानकारी दी गई। डाक्टर बृजेश सिंह, सूरज कुमार, लाल जी यादव, बुधिसागर आदि बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पशुओं के साथ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
