ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन अभियान को लेकर सेमिनार का आयोजन

May 7, 2026 - 18:37
ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन अभियान को लेकर सेमिनार का आयोजन

गर्भाशय व जननांग कैंसर को रोकेगा एचपीवी वैक्सीन -राजेश पाण्डेय
-ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन अभियान को लेकर सेमिनार का आयोजन


सेमरियावां/संतकबीरनगर। गुरुवार को ए. एच. एग्री. इंटर कालेज दुधारा में ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी व संचालन कमरे आलम सिद्धकी ने किया। सेमिनार को विकास खंड सेमरियावां के बीपीएम व कैंसर के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राजेश पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन एक सुरक्षात्मक टीका है जो कैंसर पैदा करने वाले प्रमुख ह्यूमन पेपिलोमा वायरस संक्रमणों से बचाता है। यह मुख्य रूप से गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर, अन्य जननांग कैंसर, और जननांग मस्सों को रोकने में बेहद प्रभावी है। यह टीका शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को वायरस से लड़ने के लिए तैयार करता है।

बीसीपी नंदनी राय ने बताया कि भारत में एचपीवी वैक्सीन का मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर को रोकना, जो भारत में महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों का एक प्रमुख कारण है। यह वेक्सीन 9-14 साल की लड़कियों के लिए सबसे प्रभावी है, लेकिन यह 26 वर्ष तक की महिलाओं और लड़कों को भी लग सकती है। यौन रूप से सक्रिय होने से पहले (यानी एचपीवी के संपर्क में आने से पहले) टीका लगवाना सबसे अच्छा है। 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आमतौर पर 2 खुराक, और 15-26 वर्ष वालों के लिए 3 खुराक दी जाती है। यह टीका बहुत सुरक्षित है और इसके साइड इफेक्ट्स बहुत मामूली (जैसे दर्द, बुखार) होते हैं। यह टीका एचपीवी संक्रमण के बाद के इलाज के लिए नहीं, बल्कि संक्रमण को होने से रोकने  के लिए लगाया जाता है।

 इस दौरान प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी, मोहम्मद इस्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, अब्दुल सलाम, मुहम्मद शाहिद, जुबैर अहमद, मुहम्मद युनुस, औबेदुल्लाह, मुहम्मद परवेज अख्तर, ओजैर अहमद, अखिलेश कुमारी, हकीमल्लाह, फ़ख्रद्दीन, सबीह अहमद, असादुल्लाह, जुनैद अहमद, रफी अहमद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952