हरिकेश भारती धर्मसिंहवा थाने के बने नये प्रभारी
हरिकेश भारती धर्मसिंहवा थाने के बने नये प्रभारी
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा नें मंगलवार को जिले के पॉच दरोगा का एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरण किया है वहीं धर्मसिंहवा के थानाध्यक्ष रहे अभिमन्यू सिंह को प्रभारी सर्विसलांस सेल का दायित्व सौंपा गया है तथा बखिरा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रहे हरिकेश भारती को उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए पुलिस कप्तान नें पहली बार थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा का प्रभार सौंपा है। इसी प्रकार बखिरा के दरोगा राजेश कुमार को बखिरा में ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक का दायित्व सौंपा। जबकि पुलिस लाइन से दरोगा विनोद कुमार यादव को धनघटा तथा ओमप्रकाश सिंह को थाना बखिरा पर भेजा गया है। सभी स्थानान्तरित दरोगाओं नें अपना नये स्थान पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
