सड़क पर गाड़ी खड़ा करने को लेकर मारपीट तीन पर केस
सड़क पर गाड़ी खड़ा करने को लेकर मारपीट तीन पर केस
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के भेड़ौरा पिकौरा में गाड़ी खड़ा करने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया जिसका इलाज बेलहर सीएचसी पर कराया गया। उक्त मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दिए गए तहरीर में जयनाथ यादव पुत्र रामकिसन यादव निवासी भेड़ौरा पिकौरा ने लिखा है कि शुक्रवार की देर शाम सड़क पर गाड़ी खड़ा कर रहा था जिसे लेकर मेरे गाँव के ही मोटू पुत्र सीताराम,असीक पाल पुत्र साधू, राहुल पाल पुत्र सीताराम पाल ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारने पीटने लगे जिसमें काफी चोटें आईं जिसका इलाज बेलहर सीएचसी पर कराया गया।
उक्त मामले में बेलहर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
