सुंदरा हॉस्पिटल में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म
सुंदरा हॉस्पिटल में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म
बखिरा/संतकबीरनगर। नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा स्थित सुंदरा हॉस्पिटल में सोमवार को एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म देकर सबको चौंका दिया। जिसमें एक बेटी और दो बेटों को एक साथ जन्म दिया। इस दुर्लभ घटना से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं अस्पताल स्टाफ भी इसे खास उपलब्धि मान रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, प्रसव विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। तीनों नवजात शिशुओं और मां की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। बच्चों को विशेष निगरानी में रखा गया है ताकि उनकी सेहत पर लगातार ध्यान दिया जा सके। डॉक्टर महबूब आलम आलम ने बताया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के मुताबिक जुड़वां बच्चे होने थे तो पूरा स्टाफ पहले से ही तैयार था लेकिन ऑपरेशन के बाद तीन बच्चों का होना अप्रत्याशित था फिलहाल तीनों बच्चे और मां सभी पूरी तरह से स्वस्थ है। सुंदरा अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं, इसलिए पूरी सावधानी और तैयारी के साथ प्रसव कराया गया। परिवार के सदस्यों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का आभार जताया। पिता रामनयन ने बताया कि पहले से ही उनकी तीन साल की एक बेटी है। एक साथ तीन और बच्चों के पिता बनने पर वो और उनका परिवार बेहद खुश है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर उत्सुकता है और लोग नवजात शिशुओं के स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
