सिंचाई मंत्री व विधायक नें पुनरोद्धार की परियोजना का किया लोकार्पण 

Sep 13, 2026 - 18:58
सिंचाई मंत्री व विधायक नें पुनरोद्धार की परियोजना का किया लोकार्पण 

सिंचाई मंत्री व विधायक नें पुनरोद्धार की परियोजना का किया लोकार्पण 
-शासन की योजनाओ का सभी लाभार्थियो को मिलेगा लाभ
संतकबीरनगर। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान द्वारा गंडक संगठन के अंतर्गत ड्रेनेज खंड 2 संत कबीर के नियंत्रणाधीन मुखलिसपुर में स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का पुनरोद्धार की परियोजना का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता गंडक बाढ़ मंडल केपी सिंह एवं अजय कुमार अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खण्ड -2, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता व पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह में मंत्री ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराधमुक्त, भयमुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण हुआ है और इसी का नतीजा है कि आज प्रदेश में महिलाएं, बहू-बेटियां पूरी स्वतंत्रता के साथ अपने कार्यों को कर रहीं हैं और सरकार उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ-साथ उनका जीवन स्तर उत्कृष्ट बनाने की दिशा में निरंतर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है।

मंत्री ने कहा कि दिनांक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे- आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन सहित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें किसी भी योजना के लाभ से छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किया जाएगा। मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान शिक्षा पर जोर देते हुए समस्त लोगों से अपील किया कि वह अपने बच्चों को अवश्य पढ़ायें, उन्हें शिक्षित बनाएं और उनके साथ अच्छे से व्यवहार एवं बात करें, उन्हें महापुरुषों की कहानी सुनाएं जिससे उनका ज्ञानवर्धन हो तथा उन्हें अच्छे संस्कार मिल सके।

 उन्होंने सभी से एकजुट एवं आपसी भाईचारे की भावना से रहने की अपील करते हुए कहा कि गांव में नाली, खड़ंजा, चबूतरा, तालाब अथवा किसी की जमीन आदि को कब्जा न करिए, आपसी प्रेम एवं सौहार्द की भावना से रहें। साथ ही पम्प हाउस में स्थापित पम्प एवं मोटरों के प्रतिस्थापन का कार्य भी कराया गया। इस आधुनिकीकरण का एक महत्वपूर्ण परिणाम यह रहा कि लगभग 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित हुई है। इससे लगभग 5,058 और कृषक परिवारों को लाभ मिलेगा। यह पम्प नहर क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का एक महत्वपूर्ण साधन है।

इसके आधुनिकीकरण से सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिली है और आने वाले समय में इससे किसानों को और अधिक लाभ प्राप्त होगा तथा उनकी आय में वृद्धि होगी। इस अवसर पर ड्रेनेज खंड सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं जन सामान्य के लोग आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952