साइबर विभाग नें ठगी के शिकार 2लाख 80 हजार वापस कराया
साइबर विभाग नें ठगी के शिकार तीन पीड़ितों की शत-प्रतिशत 2लाख 80 हजार वापस कराया
साइबर विभाग नें ठगी के शिकार तीन पीड़ितों की शत-प्रतिशत 2लाख 80 हजार वापस कराया
-साइबर सेल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से किया सम्मानित
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद, थाना दुधारा एवं थाना धनघटा की पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार तीन पीड़ितों की संपूर्ण फ्रॉड धनराशि शत प्रतिशत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराई। उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक नें साइबर सेल पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को उनकी तकनीकी दक्षता, तत्परता एवं टीम भावना की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग से साइबर अपराधों पर नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रकार के सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है तथा अन्य पुलिसकर्मी भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।
उन्होने जनपदवासियों से अपील की कि वे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहें। वर्तमान डिजिटल युग में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग एवं फर्जी लिंक के माध्यम से अपराधी आमजन को अपना शिकार बना रहे हैं। अतः कोई भी व्यक्ति अपना ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक विवरण अथवा व्यक्तिगत जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और न ही क्लिक करें। घटना बीते 6 जनवरी 2026 को आवेदक रामानुज मौर्य निवासी जंगलऊन बलुअरा, थाना कोतवाली खलीलाबाद नें सूचना दी गई कि एपीके फाइल के माध्यम से साइबर फ्रॉड कर उनके क्रेडिट कार्ड से 2 लाख रु0 की अवैध खरीदारी कर ली गई थी।
सूचना पर साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद पर नियुक्त पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए संपूर्ण धनराशि आवेदक के बैंक खाते में वापस कराई। तथा दूसरा घटना बीते 9 जनवरी 2026 को आवेदिका दिव्या पुत्री रामलखन, निवासी ग्राम घोरांग, थाना धनघटा नें सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बैंक खाते से 54 हजार रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से निकाल ली गई है। सूचना पर साइबर सेल पर मौजूद पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए 18 हजार रुपया तत्काल खाते में वापस कराए तथा शेष 36 हजार रुपया की धनराशि होल्ड कराई गई। तीसरा घटना बीते 15 अक्टूबर 2025 को आवेदक फजल रसुल निवासी भंगुरा अहिरानी, थाना दुधारा द्वारा सूचना दी गई कि उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से 25 हजार रुपया की धनराशि अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गई थी।
सूचना पर साइबर सेल थाना दुधारा पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए संपूर्ण धनराशि वापस कराई। सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी थाना धनघटा निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव, आरक्षी इन्द्रजीत प्रजापति थाना कोतवाली खलीलाबाद कंप्यूटर ऑपरेटर रमापति सिंह, महिला कांस्टेबल रीता देवी, थाना दुधारा आरक्षी ऋषिकेश यादव। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
