सपा नेता राहुल यादव नें विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को सौपा ज्ञापन
सपा नेता राहुल यादव नें विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को सौपा ज्ञापन
संतकबीरनगर। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष व जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल नें सोमवार को अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को विकास खण्ड पौली के ग्राम सभा पिपरही की समस्या को लेकर ज्ञापन सौपा। सौपे गये ज्ञापन में अवगत कराया है कि विकास खण्ड पौली के ग्राम सभा पिपरही में विद्युत आपुर्ति गाॅव की बीचो बीच गुजर रही है जो गाॅव के मुख्य मार्ग से होते हुए कई लोगो के छतो से जा रही है। 11 हजार बोल्टेज की सप्लाई है सभी बिजली की तार जिससे विद्युत आपुर्ति का कार्य चल रही है वे काफी नीचे है और छतो से सटकर गुजर रहे है जिससे आये दिन कई बन्दरो की मृत्य हो गयी व ग्रामीणो में भी विद्युत के झटके लगने से कई लोग घायल हो गये है। पूरी गाॅव की विद्युत आपुर्ति जर्जर है। जिससे आये दिन किसी न किसी दिन गंभीर घटनाओ का खतरा बना रहता है। उन्होने अधिशासी अभियंता से अनुरोध किया है कि उक्त समस्या का उचित समाधान किया जाए जो जनहित में उचित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
