संत कबीर नगर में नकल करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Jun 5, 2026 - 17:28
संत कबीर नगर में नकल करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर में नकल करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार


संतकबीरनगर। सीओ खलीलाबादी प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम नें मु0अ0सं0 472/2026 धारा 4/13(2) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अध्यादेश 2024 से सम्बन्धित दो अभियुक्तगण मनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार वर्मा निवासी पटहेरवा थाना के निकट स्थित नेहरू इण्टर कालेज के पीछे थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, अनिकेत सिंह पुत्र त्रिलोकी सिंह निवासी मुस्तफाबाद रतनपुरा थाना हलधलपुर जनपद मऊ को सरैया बाइपास तिराहा पर बने पार्क से दो मोबाइल, एक वाइस रिकार्डर का चार्जर, दो ओ0टी0जी0, एक वीआई कम्पनी की सिम, दो पर्ची, एक नोट बुक, एक अदद किताब समान्य हिन्दी, दो बेडसीट इस्तेमाली, दो चार्जर, ए0टी0एम0 कार्ड अदद, एक इ-श्रम कार्ड, पैनकार्ड, 260 रूपये, एक अदद इयर फोन, ईयर बैण्ड, एडमिट कार्ड की छाया प्रति, दो अदद झोला काला रंग के साथ गिरफ्तार किया।

 कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि बीते 4 जून 2026 को विभिन्न केंद्रों पर टीजीटी परीक्षा आयोजित की जा रही थी। द्वितीय पाली (समय 14ः30 से 16ः30 बजे) के दौरान खलीलाबाद अंतर्गत हीरालाल रामनिवास महाविद्यालय सरैया बाईपास परीक्षा केंद्र के कक्ष संख्या 3 में ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों को एक अभ्यर्थी की गतिविधियों पर संदेह हुआ। अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान बेहद धीमी आवाज में कुछ बोल रहा था। कक्ष निरीक्षक द्वारा पास जाकर पूछताछ करने के लिए जब उसे खड़ा किया गया, तो उसके हाथ से एक मिनी वॉयस रिकॉर्डर फर्श पर गिर गया। पकड़े जाने के डर से अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष से भाग खड़ा हुआ और महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल कूदकर फरार हो गया।

केन्द्राधीक्षक हीरालालरामनिवास स्नातकोत्तर वृजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 472/2026 धारा 4/13(2) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अध्यादेश 2024 पंजीकृत कराया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर मनीष कुमार उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैने इससे पहले कभी कोई प्रतियोगी परीक्षा नही दिया है और मैने बीटेक (इलेक्ट्रिकल) किया है। हम दोनों लोग आपस में दोस्त है। मैने अपने दोस्त अनिकेत सिंह उर्फ गोपी सिंह से बातचीत करके योजना बनायी और बीते 4 जून 2026 को सुबह के समय खलीलाबाद आये तथा पहले से तय योजना के तहत अभ्यर्थी मनीष कुमार एक मिनी वायस रिकार्डर व एक पेन जिसमे स्टील लगा है, को अपने पहने पैन्ट की जेब में लेकर परीक्षा केन्द्र के अन्दर गया जिसकी नियमानुसार तलाशी भी ली गयी थी। चेकिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर द्वारा डिवाइस व पेन को डिटेक्ट किया गया परन्तु अभ्यर्थी द्वारा चालाकी से अपने पहने हुए पैन्ट की जेब से डिवाइस को न दिखाकर पेन को दिखाया गया और बताया गया कि साहब यह पेन है और इसके कैप पर स्टील लगा हुआ है जिसको मेटल डिटेक्टर डिटेक्ट कर रहा है और इसके अलावा मेरे पास कुछ नही है जिसके कारण उक्त डिवाइस परीक्षा केन्द्र के अन्दर अभ्यर्थी के साथ गयी।

अभ्यर्थी मनीष कुमार ने पूछताछ में यह भी बताया कि परीक्षा आरम्भ होने के बाद मुझे इस डिवाइस में सभी 125 प्रश्नो को पढकर रिकार्ड करना था और फिर उस डिवाइस को पानी पीने आदि के बहाने परीक्षा केन्द्र के परिसर में बाउड्रीवाल की तरफ जाकर परीक्षा केन्द्र के बाउड्रीवाल के बाहर उक्त डिवाइस को फेंक देते और कक्ष में आ जाते तब बाहर खडा मेरा साथी सभी प्रश्नो को सुनकर उसका उत्तर पर्ची पर लिखकर तैयार रखता और कुछ देर पश्चात मैं टायलेट आदि के बहाने बाउड्रीवाल की तरफ जाकर बाहर खड़े दोस्त से सभी प्रश्नो का उत्तर छोटे छोटे पर्ची में प्राप्त कर लेता और फिर परीक्षा कक्ष में वापस आकर सभी प्रश्नो का सही उत्तर लिख देता जिससे मैं यह परीक्षा आसानी से पास हो जाता। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक लालबिहारी निषाद, सिपाही भूपेन्द्र प्रताप सिंह विक्रम प्रशान्त सिंह, जनार्दन प्रसाद, रि०का0 आदर्श कुमार मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952