संतकबीरनगर राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37405 मामले हुए निस्तारित

Mar 14, 2026 - 18:07
संतकबीरनगर राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37405 मामले हुए निस्तारित

संतकबीरनगर राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37405 मामले हुए निस्तारित

संतकबीरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में तथा जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह एवं नोडल आफिसर श्री कृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व में दिनांक 14 मार्च 2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 37405 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा कुल 735 मामलों में कुल 35499503 रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 3971 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 230625 रूपये का अर्थदण्ड एवं 16090000 रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया।

 इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 32699 मामलों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह की कोर्ट में 3 मामले का निस्तारण करते हुए कुल 50500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में कुल 11 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी-द्वितीय की कोर्ट में 47 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 16090000 रूपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज-प्रथम गजेन्द्र की कोर्ट में कुल 332 मामलों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज एस0सी0एस0टी0 देवेन्द्र नाथ गोस्वामी की कोर्ट में 2 मामलों का निस्तारण करते हुए 1500 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम की कोर्ट में 2 मामलों का निस्तारण किया गया।

 मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट चेतना त्यागी की कोर्ट में कुल 1411 मामलों का निस्तारण करते हुए 83480 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज सी0डि0 श्री संजय राज पाण्डेय की कोर्ट में कुल 343 मामलों का निस्तारण करते हुए 5086034 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया तथा 10320 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। जू0डि0 श्रीमती भारती तयाल की कोर्ट में कुल 313 मामलों का निस्तारण करते हुए 17050 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अशोक कुमार कसौधन की कोर्ट में कुल 525 मामलों का निस्तारण करते हुए 48125 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय मेंहदावल में न्यायाधिकारी श्री चन्दन सिंह द्वारा कुल 410 मामलों का निस्तारण करते हुए 8020 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

 सिविल जज जू0डि0 एफटीसी सुश्री निधि मिश्रा द्वारा कुल 70 मामलों का निस्तारण करते हुए 1680 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज जू0डि0 एफटीसी अभिवन त्रिपाठी की कोर्ट में कुल 500 मामलों का निस्तारण करते हुए 9950 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्थायी लोक अदालत की कोर्ट में 2 मामलें का आपसी सुलह समझौते में माध्यम से निस्तारण कराया गया। 

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल, नाजिर बृजेश सिंह, एलएडीसीएस चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, लोक अदालत लिपिक रामभवन चौधरी, विनय समेत तमाम कर्मचारीगण, बैंककर्मी, अधिवक्तागण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952