संतकबीरनगर में 50 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, गांजा और अवैध असलहा बरामद
संतकबीरनगर में 50 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, गांजा और अवैध असलहा बरामद
-पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा, तीनों निकले बाप और दो बेटे
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि धनघटा और महुली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र द्वारा घोषित 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त भुट्टू अली समेत तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 23 किलो 810 ग्राम अवैध गांजा, बिना नंबर की बोलेरो पिकअप, एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस, दो मोबाइल फोन और 800 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भुट्टू अली, उसके पिता नूर मोहम्मद शाह और भाई गुलाम जिलानी निवासी थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। यानी गिरफ्तार तीनों आरोपी एक ही परिवार के सदस्य बाप और दो बेटे हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर असरशपुर बाजार क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बैरियर तोड़कर भाग निकला। धनघटा और महुली पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी की। भागते समय पिकअप एक पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में भारी मात्रा में गांजा और अवैध असलहा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले चोरी और गोवंश तस्करी करते थे तथा वर्तमान में गांजे की तस्करी कर विभिन्न जिलों में उसकी बिक्री करते थे। पुलिस से बचने के लिए कबाड़ और नए पार्ट्स से बिना नंबर की पिकअप तैयार कराई थी तथा इंजन व चेसिस नंबर भी मिटा दिए थे। भुट्टू अली थाना धनघटा के चोरी के मामले में 50 हजार रुपये का इनामी था और उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में चोरी, गोवंश तस्करी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
एक ही परिवार चला रहा था तस्करी का नेटवर्क
संतकबीरनगर। गिरफ्तार तीनों आरोपी आपस में बाप और दो बेटे हैं। इनमें नूर मोहम्मद शाह पिता हैं, जबकि भुट्टू अली और गुलाम जिलानी उनके बेटे हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार लंबे समय से चोरी, गोवंश तस्करी और अब मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। मुख्य आरोपी भुट्टू अली पर धनघटा थाना के चोरी के मुकदमे में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर और संतकबीरनगर समेत कई जिलों में 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने धनघटा और महुली थाना की संयुक्त पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। गिरफ्तार तीनों आरोपी एक ही परिवार के हैं। इनमें नूर मोहम्मद शाह पिता हैं, जबकि भुट्टू अली और गुलाम जिलानी उनके बेटे हैं। पुलिस के अनुसार बाप और दो बेटे मिलकर अंतरराज्यीय स्तर पर चोरी, गोवंश तस्करी और अवैध गांजा तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

