संतकबीरनगर में हत्या के प्रयास के मामले में एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 217/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1)/117(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त प्रिंस सिंह पुत्र श्याम सुन्दर सिह उर्फ पप्पू सिंह निवासी कुडवा थाना मेंहदावल को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक मंेहदावल ने बताया कि बीते 27 मई 2026 को पीड़ित अवधेश पुत्र केसर निवासी कुड़वा थाना मेहंदावल द्वारा थाना मेंहदावल पर तहरीर दिया गया कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के भाई संजय के साथ मारपीट करने जिससे उनके बेहोश होने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामवशिष्ट, सिपाही धर्मेन्द्र यादव ,रि0का0 रामबाबू मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

