संतकबीरनगर में बच्चा चोर के मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, 8वां अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर में बच्चा चोर के मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, 8वां अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर में बच्चा चोर के मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, 8वां अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इसी क्रम में बुधवार को थाना बेलहरकला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 28/2026 धारा 140(1), 143(4), 3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त जोगी उर्फ योगेन्द्र बारी पुत्र रमेश बारी निवासी छितौना थाना कोतवाली खलीलाबाद को नरायनपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता नें बीते 9 फरवरी 2026 को थाना बेलहरकला पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादिनी की गोद में मौजूद उसका लगभग 1 माह का नवजात शिशु छीनकर जंगल की ओर भाग गए। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध से सम्बन्धित अभियुक्त उपरोक्त को थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रविन्द्रनाथ शर्मा, नन्दा प्रसाद, सिपाही रामभूषण पटेल, ओमप्रकाश चैरसिया मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
