संतकबीरनगर में झाड़ फूक के नाम पर अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर में झाड़ फूक के नाम पर महिला का आभूषण हड़पने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 19 मार्च 2026 को थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/2026 धारा 61(2)/318(4)/352/351(3),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त करमतुल्ला उर्फ अली खान पुत्र मुर्तजा निवासी जगदौर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज को 10 ग्राम पीली धातु का आभूषण, 1160 ग्राम सफेद धातु आभूषण व 1,03,000 रु0 के साथ नौलखा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह नें बताया कि पीड़िता नें 17 मार्च 2026 को थाना मेंहदावल पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी के साथ झाड़ फूक के नाम पर छल कर आभूषण हड़पने व जान से मारने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी विसौवा मो0 एखलाक खान, सिपाही अमेरिका प्रसाद, दीवान मोतीलाल, सिपाही अंकेश यादव, अमेरिका प्रसाद मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
