संतकबीरनगर में छीनैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Jun 5, 2026 - 17:24
संतकबीरनगर में  छीनैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

छीनैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे व प्रभारी एसओजी रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 461/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद से सम्बन्धित अभियुक्तगण प्रिंस चौधरी पुत्र गोपाल चौधरी निवासी कांटे थाना कोतवाली खलीलाबाद हा0 मु० डुहिलिया थाना को0 खलीलाबाद, विशेष अग्रहणी पुत्र वीरेन्द्र अग्रहणी निवासी गुदी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती, अभिषेक राय पुत्र शत्रुधन राय निवासी धोरहरा गोचना थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को एक पीले धातु का मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल के साथ बरईपुरवा के पास से गिरफ्तार किया। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी नें बताया कि पीड़ित सुनील कुमार मौर्य पुत्र स्व० रामरूप मौर्य मोहल्ला तितौवा थाना कोतवाली द्वारा थाना कोतवाली खलीलालाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी भाभी सरस्वती देवी पत्नी संजय मौर्य मेरी पत्नी की देख रेख के लिये स्पर्श हास्पिटल में थी, खाना खाने के बाद रात्रि 10 बजे बीते 27 मई 2026 को हास्पिटल गेट पर टहल रही थी तभी मोटर साइकिल से तीन व्यक्ति आये और उसमें से एक व्यक्ति मोटर साइकिल से उतर कर मेरी भाभी सरस्वती देवी के गले से पहने हुये मंगलसूत्र को झपट्टा मारकर छीन के लेकर भाग गये। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 461/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

-एक पीले धातु का मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग आपस में दोस्त है, अपना खर्च चलाने के लिए सुनसान स्थानो पर देख सुनकर करके चेन, मंगलसूत्र छीनैती करते है। जिसको बेचकर पैसे की बंटवारा करके खाते पीते है। बीते 27 मई 2026 को रात में इसी मोटर साईकिल से हम तीनो लोग स्पर्श हास्पिटल भुजैनी से एक महिला के गले से मंगलसुत्र छीन कर भाग गये थे, जो मंगलसुत्र हम लोग के पास बरामद हुआ है। उसे बेचने के लिए ग्राहक के तलाश के लिए लेकर जा रहे थे कि आप लोग द्वारा पकड़ लिये गये। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभान्शु कुमार राय, सिपाही सत्यप्रकाश, जयकिशन गोंड, चन्द्रशेखर, सचिन, अमितेश सिंह, आशुतोष सिंह, अपूर्व त्रिपाठी, प्रभारी एसओजी रजनीश राय मय टीम, सर्विलांस टीम की भूमिका सराहनीय रही।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952