संतकबीरनगर में एक ही व्यक्ति को तीन बार दे दिया शौचालय, कार्रवाई की मांग
एक ही व्यक्ति को तीन बार दे दिया शौचालय, कार्रवाई की मांग
सांथा/संतकबीरनगर। विकास खंड के ग्राम पंचायत गोईठहा में सरकारी योजनाओं के बंदरबांट का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक ही व्यक्ति को फर्जी तरीके से तीन बार शौचालय का लाभ दिए जाने का आरोप लगा है जिसकी शिकायत बीडीओ से करके कार्रवाई करने की मांग की गई है दिए गए शिकायती पत्र में गोईठहा निवासी बदरुद्दीन खान ने लिखा है कि उन्होंने इस वित्तीय गबन के संबंध में 30 सितंबर 2025 को भी एक पत्र दिया था। जांच में यह पुष्टि हुई थी कि एक ही लाभार्थी को फर्जी तरीके से तीन बार शौचालय आवंटित किए गए,जिसमें से दो शौचालय ऑफलाइन और एक ऑनलाइन माध्यम से दर्शाया गया था शिकायतकर्ता का आरोप है कि विभाग द्वारा दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने आरोपितों से केवल एक ही शौचालय का पैसा वापस जमा कराया है। बाकी दो शौचालयों की धनराशि अभी तक सरकारी कोष में जमा नहीं कराई गई है। सबसे गंभीर बात यह है कि जालसाजी की पुष्टि होने के बावजूद अभी तक दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता ने खंड विकास अधिकारी से भ्रष्टाचार में संलिप्त दोषियों के खिलाफ तत्काल जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया जाए और शेष दो शौचालयों की सरकारी धनराशि की रिकवरी सुनिश्चित करवाने की मांग किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
