संतकबीरनगर बीडीओ सचिव पर मुकदमा होते ही सहम गये आन्दोलनकारी
बीडीओ सचिव पर मुकदमा होते ही सहम गये आन्दोलनकारी
- सरकारी काम का बहिष्कार कर ताला बंदी में मशगुल रहे दो दिनों तक ब्लाक कर्मी
- एक प्रभावशाली भाजपा नेता के दबाव में आखिर कार प्रशासन ने बीडीओ सचिव पर दर्ज किया मुकदमा
संतकबीरनगर। जिले में प्रशासन ने धारा 144 लागू किया है, लेकिन जिले के सभी विकास खण्ड कार्यालय के कर्मी ताला बंदीकर प्रदर्शन करने में दो दिनो तक जुटे रहे। पुलिस नें बीडीओ श्वेता वर्मा की तहरीर पर भाजपा नेता के खिलाफ गंभीर धाराओ में धनघटा थाने में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने की सूचना पर जिले के सभी ब्लाक कर्मियों ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म किया। लेकिन उधर भाजपा नेता अरविन्द सिंह के तहरीर पर धनघटा पुलिस नें पौली खण्ड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा सचिव रमाकान्त के खिलाफ मारपीट, गाली गुप्ता और भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। भाजपा नेता के तहरीर पर बीडीओ श्वेता वर्मा सचिव रमाकान्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही सभी कर्मियो को सांप सूंघ गया। सबसे गंभीर बात यह है कि पौली बीडीओ और सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जो मुकदमा हुआ है वह जाॅच के आंच में प्रभावित करने वाला है। हाला की चर्चाओ की बातो को माने तो बीडीओ श्वेता वर्मा जहां भी रहती है वह विवादो से ज्यादा रिश्ता रखती है। बघौली में अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा विवादो में रही।
इतना ही नही इनका शब्दातली लोगो को चुभने वाला प्रतीत होता है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, अनिल सिंह के नेतृत्व में ब्लाक कर्मचारियो के जिस तरह से प्रदर्शन किया वह योगी सरकार और प्रशासन की जबरदश्त अवहेलना रही। इतना ही नही कर्मियो की मांग रही की सचिव रमाकान्त के तहरीर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सिंह खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। लेकिन प्रशासन नें एैसा नही किया इसी कारण ब्लाक कर्मियों ने आपस में रणनीति बनाकर अगली हुंकार भरने के लिए योजना बना रहे है। इस बावत दबी जुबान से एक भाजपा नेता ने कहा कि यदि ब्लाक कर्मियों के कार्य प्रणाली में सुधार नही हुआ तो शासन स्तर से बड़ी कार्यवाही करायी जायेगी।
क्या था मामला
संतकबीरनगर। पौली मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सिंह का आरोप है कि तीन माह पूर्व राशन कार्ड बनाये जाने के लिए आवेदन किया था लेकिन सचिव रिपोर्ट नही लगा रहे थे। अरविन्द सिंह का कहना है कि जब इस बावत खण्ड विकास अधिकारी के पास शिकायत करने पहुंचा तो उन्होने पहले बात को सुना लेकिन बाद में भड़क गयी और मुझे भद्दी-भद्दी गाली दिया और भगा दिया। इसी पर बात आपस में बात विगड़ गयी और लोगो ने मुझे जान से मारने की धमकी दिया। इतना ही नही भाजपा नेता का आरोप रहा कि राशन कार्ड बनाने के नाम पर ब्लाक कर्मियों द्वारा 2 हजार रूपये की मांग की जा रही थी। पैसा न देने की वजह से ब्लाक कर्मियों ने हमारे घर के सदस्य का राशन कार्ड नही बनाया। वहीं बीडीओ श्वेता वर्मा नें आरोप लगाया कि भाजपा नेता अरविन्द सिंह मेरे सामने अर्धनग्न हो गये और सरकारी काम में बाधा पहुचाने का काम किया। वही इस बावत सचिव अनिल से बात किया गया तो उन्होने कहा कि आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
