संतकबीरनगर पुलिस ने 14 साल पुराना विवाद निपटाया, दोनों पक्षों के बीच कराया समझौता

Mar 22, 2026 - 18:37
संतकबीरनगर पुलिस ने 14 साल पुराना विवाद निपटाया, दोनों पक्षों के बीच कराया समझौता

पुलिस ने 14 साल पुराना विवाद निपटाया, दोनों पक्षों के बीच कराया समझौता
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में 14 साल पुराना भूमि विवाद सुलझ गया। कांटे चौकी प्रभारी उमाशंकर तिवारी के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच आपसी सामंजस से समझौता कराया गया, जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट हो गए। विवाद के प्रथम पक्ष राम नरेश चौधरी पुत्र सीताराम और द्वितीय पक्ष अभिनन्दन पुत्र विक्रम हैं। दोनों विशुनपुर गांव के निवासी हैं। जिनके बीच लंबे समय से रास्ते के जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि यह मामला जब पुलिस चौकी पर पहुंचा तो सबसे पहले दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया, जब सभी बिंदुओं पर दोनों पक्षों को बात समझाया गया तो दोनों पक्ष राजी हो गए, और पुराना विवाद कुछ पल में खत्म हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने कांटे पुलिस चौकी प्रभारी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया, नहीं तो कभी यह विवाद किसी बड़ी घटना में बदल जाती दोनों पक्षों ने संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में एक लिखित समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के अनुसार, द्वितीय पक्ष अभिनन्दन दयानंद की दीवार से दक्षिण दिशा में 6 फीट 3 इंच रास्ते की जमीन छोड़कर अपने शौचालय का निर्माण करेंगे।इस निर्माण पर प्रथम पक्ष को कोई आपत्ति नहीं होगी। साथ ही, शौचालय की पूरब और उत्तर दिशा में कोई श्झापश् (अतिरिक्त निर्माण या विस्तार) नहीं बनाया जाएगा। यह सुलहनामा भविष्य में संदर्भ के लिए तैयार किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952