संतकबीरनगर डी0पी0आर0सी0 भवन में नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Mar 26, 2026 - 18:00
संतकबीरनगर डी0पी0आर0सी0 भवन में नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

डी0पी0आर0सी0 भवन में नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
-नव प्रवर्तकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व पुरस्कार प्रदान कर किया गया सम्मानित 
संतकबीरनगर। केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नव निर्माण के 9 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत जनकल्याणकारी विभागों द्वारा प्रदर्शनी/मेला एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से सम्बंधित नौ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन परिसर के डी0पी0आर0सी0 हॉल में किया जा रहा है। आयोजन के नवें दिन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब द्वारा किसान, मजदूर, शिल्पकार, मैकेनिक तथा असंगठित क्षेत्र के आम जनमानस आदि नवप्रवर्तकों हेतु नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन डीपीआरसी हाल में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ एवं उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष भाजपा कन्हैयालाल वर्मा, नीलम राय, निशा यादव दवारा किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के 25 नव प्रवर्तकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान वुड क्राफ्ट के लिए इसरार अहमद, द्वितीय पुरस्कार हैंड क्राफ्ट के लिए गौसिया खातून, तृतीय पुरस्कार उमेश मौर्य जानवरों हेतु झटका मशीन तथा पांच सांत्वना पुरस्कार के रूप में लक्ष्मी वर्मा, श्रवण कुमार प्रजापति, रीता देवी, जन्नतुनिशा, दीनबंधु त्रिपाठी को दिया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में रूपए 8000, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में रूपए 5000, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह और तृतीय पुरस्कार के रूप में रूपए 3000, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में रूपए 2000 और प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनमानस के द्वारा किए गए नवाचार को प्रोत्साहित किया तथा असंगठित क्षेत्र के महिलाओं एवं किसानों का आत्मविश्वास बढ़ाया। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने नव प्रवर्तकों के द्वारा किए गए नवाचार को दिशा देने के लिए ब्ड युवा ऐप तथा विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप हेतु जनमानस को जानकारी प्रदान की। वैज्ञानिक डॉ प्रकाश चंद्र, डॉ तरुण कुमार, अजीत कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन के द्वारा उन्नत कृषि मत्स्य पालन तथा वानिकी आदि के बारे में सभी को जानकारी प्रदान करके लोगों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर महेश मौर्या एंड पार्टी कलाकारों द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लोकगीतों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ एवं डॉक्टर नीतू यादव ने सभी आए हुए अतिथियों एवं जनमानस का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ओंकारनाथ मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, विनोद अग्रहरि, सर्वजीत पासवान, जितेंद्र गुप्ता, राजाराम, सोमेश कुमार, कुंदन वर्मा, विवेक मिश्रा, डॉ मुकेश कुमार, रजनी वर्मा, उमेश यादव, दिनेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952