संतकबीरनगर डीएम का आदेश, 26 सितम्बर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों रहेंगी बन्द
भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए डीएम अनुज मलिक ने जारी किया आदेश, छात्रहित में लिया गया निर्णय
26 सितम्बर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित
-भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए डीएम अनुज मलिक ने जारी किया आदेश, छात्रहित में लिया गया निर्णय
सन्तकबीरनगर। जनपद में भारी वर्षा की प्रबल संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अनुज मलिक ने छात्रहित में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार 26 सितम्बर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में छात्रों का शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। यह आदेश जनपद के समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। प्रशासन ने यह निर्णय संभावित भारी बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि विद्यार्थियों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी अथवा जोखिम का सामना न करना पड़े।
हालांकि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणत्तर कर्मचारी विद्यालय के निर्धारित समय तक उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में नवीन नामांकन, शारदा अभियान सहित अन्य विभागीय कार्यों को प्रभावित न होने दिया जाए। सभी संबंधित कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर निर्धारित विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे।जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संभावित मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है।
प्रशासन के इस निर्णय से जिले में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को राहत मिली है। अब 26 सितम्बर को विद्यार्थियों का विद्यालय जाना स्थगित रहेगा, जबकि विद्यालय का शैक्षणिक एवं विभागीय स्टाफ अपने निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आवश्यक कार्यों का संपादन करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

