संतकबीरनगर डीएम आलोक कुमार नें थाना बखिरा पर पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं
संतकबीरनगर डीएम आलोक कुमार नें थाना बखिरा पर पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं
संतकबीरनगर डीएम आलोक कुमार नें थाना बखिरा पर पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं
बेलहर/संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर थाना बखिरा पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह’, राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
