शार्टसर्किट से लगी आग में सारा सामान जलकर राख
शार्टसर्किट से लगी आग में सारा सामान जलकर राख
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के धोबहा में शार्टसिर्किट से लगी आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिससे अन्य किसी घर में आग की लपट नहीं पहुंच सकी आग के घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। शनिवार की सुबह बदरुल हसन पुत्र मकबूल अहमद के घर में शार्टसर्किट से आग लग गई आग की लपट इतनी तेज थी की थोड़ी ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया जिससे घर में रखा कपड़ा, अनाज, जेवरात समेत सब सामान जलकर राख हो गया बदरुल हसन की लड़की की शादी अगले महीने में थी जिसकी तैयारी चल रही थी शादी के लिए पेटी बक्सा अलमारी गद्दा रजाई आदि रखा था वह भी जल गया ग्रामीणों ने आग की घटना की सूचना दमकल विभाग को दिया लेकिन दमकल की गाड़ी काफी लेट पहुंची तब तक सब कुछ जलकर खत्म हो चुका था आग के घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
