शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अपराधिक षडयंत्र, अपहरण के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अपराधिक षडयंत्र, अपहरण के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें कार्यवाही करते हुए युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अपराधिक षडयंत्र, अपहरण के मामले में वाँछित युवक व महिला को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मु0अ0स0 284/2026 धारा 69, 115(2), 352,351(3), 61, 87 बीएनएस के तहत गठित टीम के तहत अनिल कुमार पुत्र लालजी श्रीवास्तव, सोनी पत्नी अनिल कुमार निवासीगण जैती थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री कार्यालय तिराही मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उन्होने बताया कि पीड़िता ने 17 अपै्रल 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त राहुल पुत्र लालजी निवासी जैती थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व मारपीट करने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। उन्होने बताया कि बृहस्पतिवार को गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र लालजी व सोनी पत्नी अनिल कुमार उपरोक्त द्वारा शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म की घटना कारित करने में भूमिका निभाई थी। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61 व 87 बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त व अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, सिपाही विशाल कुमार सिंह, महिला सिपाही दिव्यांशी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

