शरीर को ठंडा रखने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए सही आहार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है- डॉ. जावेद अख्तर 

Jun 21, 2026 - 17:15
शरीर को ठंडा रखने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए सही आहार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है- डॉ. जावेद अख्तर 

शरीर को ठंडा रखने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए सही आहार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है- डॉ. जावेद अख्तर 

बढ़ती गर्मी, लू और तपन ने जहां हर किसी को परेशान कर रखा है वहीं अस्पतालों में मरीजो क़ी संख्या भी बढ़ गई है। बीमारियों से बचने के बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावा के चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर अंसारी ने स्वतंत्र चेतना से खास बातचीत में बताया कि बढ़ती गर्मी और लू से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें, हल्के सूती कपड़े पहनें और दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। हीटस्ट्रोक (भ्मंजेजतवाम) से बचने और शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए खान-पान और जीवनशैली में कुछ बदलाव ज़रूरी हैं।

हाइड्रेशन और खान-पानगर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए सही आहार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। भरपूर पानी पिएं, दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी ज़रूर पिएं। सादे पानी के अलावा शिकंजी, नीबू पानी और नारियल पानी पीते रहें। खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा, और संतरा जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन करें। चने का सत्तू, छाछ, और बेल का शर्बत शरीर की गर्मी को तुरंत दूर करते हैं और लू से बचाते हैं।तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें, क्योंकि यह शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा करता है। अगर इन चीजों पर अमल किया जाय तो तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952