विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उ0प्र0 सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है- जिला पंचायत अध्यक्ष

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उ0प्र0 सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है- जिला पंचायत अध्यक्ष

Feb 9, 2026 - 18:42
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उ0प्र0 सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है- जिला पंचायत अध्यक्ष

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उ0प्र0 सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है- जिला पंचायत अध्यक्ष


संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव की अध्यक्षता में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह बड़गो में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बलराम यादव, का स्वागत उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ दे कर किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अध्यक्ष, जिला पंचायत बलराम यादव द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उ0प्र0 सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत 10 दिवस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जिससे जनपद के नवयुवक/नवयुवतियों को अपने कौशल के विकास में सहायता मिलेगी, साथ ही उनको प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक तकनीकी, गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग, ब्राडिंग, मार्केट लिंकेज की जानकारी प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार युक्त बनाया जायेगा।

उन्होने प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा द्वारा प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया गया कि प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के उपरान्त उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार परक योजनाओं यथा-सी0एम0 युवा अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना से भी लाभान्वित कराया जायेगा। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग, पंकज कुमार पाण्डेय, सहायक प्रबन्धक, आशीष सिंह, वरिष्ठ सहायक, आनन्द मिश्रा, फिल्ड ऑफिसर, यूपिकॉन लखनऊ, सतीश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक, यूपिकॉन लखनऊ प्रशिक्षक- विपिन सिंह, रचना सिंह, सावल प्रसाद, राहुल, लखन लाल, जितेन्द्र कुमार मधु, ज्ञान चन्द्र एवं प्रशिक्षार्थीगण आदि उपस्थित रहें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952