विराट दंगल कुश्ती का आयोजन आगामी 27 जनवरी को

Jan 20, 2026 - 18:28
विराट दंगल कुश्ती का आयोजन आगामी 27 जनवरी को


विराट दंगल कुश्ती का आयोजन आगामी 27 जनवरी को


नाथनगर/संतकबीरनगर। विकास खण्ड नाथनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुखलिसपुर रोडवेज परिसर में 27 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को स्वर्गीय राम मूर्ति यादव की पावन स्मृति में एक विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है। इस ऐतिहासिक दंगल को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस दंगल के मुख्य आयोजक पहलवान गंगा प्रसाद यादव हैं। उनके साथ आयोजन को सफल बनाने में कल्याण सिंह यादव, बबलू यादव उर्फ भंडारी, मुखलिसपुर प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार अग्रहरी, गोविंद यादव, परविंद यादव एवं प्रो. राम मूर्ति फैमिली मार्ट की अहम भूमिका है। दूर-दूर से जुटेंगे नामचीन पहलवान इस विराट दंगल की सबसे खास बात यह है कि इसमें पुरुष पहलवानों के साथ-साथ महिला पहलवान भी अपनी कुश्ती का दमखम दिखाएंगी। देश के अलग-अलग हिस्सों से नामचीन पहलवानों को आमंत्रित किया गया है,

जिनमें प्रमुख रूप से शमशाद पहलवान (दिल्ली), रितेश पहलवान (गाजीपुर), हरेंद्र पहलवान (आगरा), जसवंत गिरी (बनारस), दिनेश कुंडू (गोरखपुर), शिवानंद (मेहदावल), पवन पहलवान (चकिया), विशाल पहलवान (मऊ), सुनील यादव (जैनपुर), चंद्रिका वरी (भरोहिया), अमित पहलवान (गाजीपुर), ऋषभ पहलवान (मोहद्दीपुर), अनिल पहलवान (मिर्जापुर), लक्कड़ पहलवान (मिर्जापुर), आशीष पहलवान (मेरठ), संजय पहलवान (कठवतीया), सुदर्शन पहलवान (हउदवा), सुनील यादव (जौनपुर), राजकुमार पहलवान (हैसर), पहलवान इलाहाबाद, जितेंद्र, सुमित और नासिर पहलवान (डेरवा), सचिन पहलवान (बड़हलगंज) राहुल पहलवान (चंदौली), सहित कई अन्य रोमांचक जोड़े शामिल हैं।

आयोजकों ने बताया कि यह दंगल न केवल कुश्ती प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा, बल्कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने और भारतीय अखाड़ा परंपरा को आगे बढ़ाने का भी एक बड़ा प्रयास है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, दर्शकों की सुविधा और पुरस्कार व्यवस्था की विशेष तैयारी की जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुखलिसपुर में होने वाला यह विराट दंगल संत कबीर नगर जिले के सबसे बड़े आयोजनों में से एक साबित होगा और हजारों की संख्या में दर्शक इस ऐतिहासिक मुकाबले के साक्षी बनेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952