विधि विरूध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
विधि विरूध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 464/2025 धारा 191(2)/115(2)/351(3)/302/64(1)/127(3)/324(2) बीएनएस, 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम थाना बखिरा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शरवर अली पुत्र नवीरहम निवासी चकिया थाना कोतवाली खलीलाबाद को रविवार को उसके घर से विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। बीते 1 दिसम्बर 2025 को थाना बखिरा पर वादिनी नें अपने पति की मृत्यु मार्ग दुर्घटना में हो जाने के बाद अभियुक्त ने अपना असली पहचान छुपाकर प्रिंस शर्मा नाम बताकर शादी का वादा करके अपने साथ मुम्बई लेकर चला गया जहाँ पर अभियुक्त शादी शुदा होने की बात बताई और अपने परिवार के लोग पत्नी, बहन, माँ व रिस्तेदार को अपने घर पर बुलाया और वादिनी से जबरन धर्म परिवर्तन कराया तथा मानसिक व शारिरिक रुप से प्रताडित करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बखिरा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए शनिवार को कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजकुमार मिश्रा, सिपाही लवकेश यादव, संजीव यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
