विधायक ने भीषण ठंड में बढ़ाया सियासी तापमान 

-डीआईजी के निर्देश पर एएसपी मौके पर पहुंचकर किया जाॅच  -विधायक अनिल त्रिपाठी ने निर्वतमान थानेदार राकेश पर लगाया गंभीर आरोप -पुलिस ने प्रत्यक्ष दर्शिको का बयान किया दर्ज होगी जाॅच 

Dec 27, 2025 - 18:39
विधायक ने भीषण ठंड में बढ़ाया सियासी तापमान 

विधायक ने भीषण ठंड में बढ़ाया सियासी तापमान 


-डीआईजी के निर्देश पर एएसपी मौके पर पहुंचकर किया जाॅच 
-विधायक अनिल त्रिपाठी ने निर्वतमान थानेदार राकेश पर लगाया गंभीर आरोप
-पुलिस ने प्रत्यक्ष दर्शिको का बयान किया दर्ज होगी जाॅच 
-ग्रामीणो ने विधायक को बोला थैंक्स


संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अठलोहिया के प्रधान रणवीर पाण्डेय को बखिरा पुलिस नें लगभग डेढ़ माह पूर्व हत्या के प्रयास मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी नें मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी बस्ती को पत्र लिखकर निष्पक्ष जाॅच की मांग किया और कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाए। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के इस कदम से भीषण ठंड में सियासी तापमान बढ़ गया है। डीआईजी बस्ती के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर जांच किया। इस दौरान विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी भी मौके पर मौजूद रहे। थानाध्यक्ष बखिरा सतीश कुमार सिंह ने प्रत्यक्ष दर्शियो का बयान दर्ज किया। प्रत्यक्ष दर्शियो ने अपने बयान में कहा कि घटना पूरी तरह सुनियोजित है। प्रधान रणवीर पाण्डेय अपने ब्रेजा कार से सड़क पर जा रहे थेे, लेकिन आरोप लगाने वाला व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल रणवीर पाण्डेय के आगे खुद रोककर खड़ा कर दिया और उनपर हत्या करने का गंभीर आरोप मढ़ दिया। ग्रामिणो ने अपने बयान के दौरान बेहद आक्रोशित दिखे। ग्रामीणो ने कहा कि प्रधान रणवीर पाण्डेय की लोकप्रियता और विकास कुछ लोगो हजम नही हो रहा है। यही कारण है कि लोग अनर्गल आरोप मढ़कर जेल भेजवाने का कार्य किए है। हालांकि पुलिस ने जिस तरह से आनन फानन में प्रधान रणवीर पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जेल भेज दिया उसके बाद जल्दबाजी में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल भी कर दिया। इससे ग्रामीण बेहद नाराज दिखे। ग्रामीणो नें कहा कि रणवीर पाण्डेय को पुलिस ने झूठे मुकदमे में फसा कर जेल भेज दिया है जो पूरी तरह से गलत है। मौके पर मौजूद ग्रामीणो ने विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यदि जनप्रतिनिधि न्याय के लिए मैदान में उतर जाये तो पीड़ित को निश्चित रूप से न्याय मिलेगा। ग्रामीण अनिल चतुर्वेदी, मनीष, राहुल, दिनेश आदि ने विधायक के इस प्रयास पर थैंक्स बोला और कहा कि ग्राम प्रधान रणवीर पाण्डेय को न्याय जरूर मिलेगा और दोषियो के खिलाफ कार्यवाही होगी। 


क्या बोले एएसपी 


संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह बातचीत के दौरान कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मौके पर गया था। सभी प्रत्यक्ष दर्शियो का बयान लिया गया है। श्री सिंह ने कहा कि घटना के सम्बंध में पुलिस ने चार लोगो का बयान दर्ज किया है। उन्होने कहा कि विधिवत जाॅचकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दिया जायेगा। 


क्या बोले विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी 


संतकबीरनगर। इस बावत विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा यह घटना पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि निवर्तमान थानाध्यक्ष ने साजिश के तहत प्रधान रणवीर पाण्डेय को जेल भेजने का काम किया है। उन्होने कहा कि जाॅच रिपोर्ट मिलने के बाद उसका आकलन किया जायेगा और आगे की कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा। एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जाॅच में किसी प्रकार की कोताही बरती तो मामले का उच्चस्तरीय जाॅच कराउगां और दोषी को कड़ी सजा दिलाने का काम किया जायेगा।     

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952