विधायक ने बखिरा पुलिस का खोला मोर्चा किया मुख्य मंत्री से शिकायत

Jan 7, 2026 - 21:34
Jan 7, 2026 - 21:48
विधायक ने बखिरा पुलिस का खोला मोर्चा किया मुख्य मंत्री से शिकायत

विधायक मेंहदावल नें बखिरा पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, सीएम योगी से शिकायत 

-आधा दर्जन गंभीर मामलो में पुलिस ने लगाया फाइनल रिपोर्ट विधायक बिफरे

संतकबीरनगर। विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी नें बखिरा पुलिस के कार्यशैली से नाराज होकर मोर्चा खोल दिया है। विधायक नें इस संबंध में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ से मिलकर बखिरा पुलिस की कार्यप्रणाली सार्वजनिक किया है और माफियाआंे को सरक्षण देने का आरोप लगाया है। विधायक के अनुसार बखिरा थाना क्षेत्र में हुई लूट, चोरी, गंभीर घटनाओं का पुलिस नें खुलासा नही किया बल्कि लेनदेन करके मामले में एफआर लगा दिया। विधायक नें कहा कि बखिरा थाना दलाली का अड्डा बना हुआ है आम आदमी से भी अवैध वसूली करना पुलिस का रवैया बना हुआ था। विधायक नें कहा कि थानाक्षेत्र के अठलोहिया निवासी ग्राम प्रधान रणवीर पाण्डेय को साजिश के तहत पुलिस नें हत्या के मामले में जेल भेजने का काम किया है। जिसकी जाॅच पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की देखरेख में हो रहा है। विधायक नें गंभीर आरोप मढ़ते हुए पत्र में लिखा है कि अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही न करके मामले को पुलिस दबाने का काम किया है एैसे में इनके कार्यशैली की उच्चस्तरीय जाॅच कराया जाये जिससे पीड़ितो को न्याय मिल सके। विधायक ने कहा कि बखिरा पुलिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छवि खराब कर रही है और जीरो टालरेंस नीति को पलीता लगाने का काम किया है। विधायक नें पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के लचर पैरवी से अपराधी बलत्कारी बरी हो रहे है। उन्होने कहा कि आखिर किसके कहने पर बखिरा पुलिस ने गंभीर मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगाकर एैसा हरकत किया। विधायक नें पत्र में लिखा है कि घरो में लाखो की चोरी से पुलिस के रात्रि कालीन गश्त की पोल खुल गयी है लंबे समय से चोर पुलिस को चुनैती दे रहे है। ज्यादातर मामलों में पुलिस अपराधियों तक नही पहुंच सकी। एक नही दर्जनो बड़ी चोरिया हुई है, लेकिन पुलिस अभी तक खुलासा नही कर सकी। लगातार चोरी की घटनाओ से बखिरा थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगो का कहना है कि पुलिस रात्रि गश्त के सहारे ही चोरी की घटनाओं को बचा सकती है। पुलिस यदि गश्त को तेज कर दे तो चोरी की घटनाओं पर विराम लगेगा। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी भ्रष्टाचार को लेकर लगातार मुखर है बेबाक बयानो के लिए जाने जाते है। इसके अलावा वह कई मुद्दो को लेकर मोर्चा खोल चुके है।  

क्या बोले विधायक मेंहदावल

संतकबीरनगर। विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल के विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बखिरा पुलिस की कार्यप्रणाली को अवगत कराने का काम किया हूॅ। उन्होने कहा कि बखिरा पुलिस नें अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है। पीड़ितो को न्याय देने के सिवाय मुकदमें में फाइनल रिपोर्ट लगाने का काम किया है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने निष्पक्ष जाॅच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। उन्होने कहा कि यदि पुलिस अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नही लाया तो उनके खिलाफ जनता के सहयोग से मोर्चा खोलने का काम किया जायेगा। विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपराधियों को ठिकाने लगाने का काम लगातार कर रही है। लेकिन कुछ दूषित मानसिकता के पुलिस अधिकारी अपने कार्यशैली में बदलाव नही ला रहे है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952