विधायक ने ठंड से बचाव के लिए जरुरतमंदों को किया कंबल वितरित
विधायक ने ठंड से बचाव के लिए जरुरतमंदों को किया कंबल वितरित
संतकबीरनगर। विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी नें ठंड व शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत तहसील खलीलाबाद प्रांगण में जरुरतमंदों को 525 कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक ने ठंड से बचाव के प्रति लोगों को सतर्क एवं जागरूक करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों व आवश्यकतानुसार जगहों पर अलाव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित बनाई रखी जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार व नायब तहसीलदार खलीलाबाद सहित राजस्व कर्मचारी व लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
